पूगल रोड नवीनीकरण का टेंडर, रानी बाजार आरयूबी के कार्यादेश जारी

बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत स्वीकृत पूगल रोड सड़क के नवीनीकरण कार्य का टेंडर तथा रानी बाजार रेलवे अंडर पास के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। शहर की सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा ने कहा कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के स्वीकृत बकाया कार्यों के टेंडर्स भी शीघ्र जारी किए जाएं, जिससे आम जन को राहत मिल सके। नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पूगल रोड नवीनीकरण के लिए 10.5 करोड़ रुपए के टेंडर किए जा चुके हैं। इसी प्रकार रानी बाजार आरयूबी के निर्माण के लिए 5.4 करोड़ रुपए के कार्य आदेश दे दिए गए हैं, कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, डीएमएफटी और नगर निगम की ओर से बनाए जाने वाली सड़कों की स्वीकृतियों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता डी.पी. सोनी, नगर विकास न्यास के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...