महिला आरक्षण बिल के समर्थन पर पीएम ने दिया धन्यवाद :मोदी ने लोकसभा में कहा- सभी दलों के नेता इसके हकदार; राज्यसभा में चर्चा शुरू

नई दिल्ली. संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी ने 5 मिनट स्पीच दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पीएम ने कहा, ‘भारत की संसदीय यात्रा का यह स्वर्णिम पल है। इस पल के हकदार सदन के सभी सदस्य है। सभी दलों के नेता इसके हकदार हैं। आज राज्यसभा में यह बिल आखिरी पड़ाव पूरा कर लेगा। इस पवित्र कार्य में आप सभी के योगदान और सार्थक चर्चा का मैं आज सच्चे दिल से अभिनंदन करता हूं।’ उधर, स्पीकर ओम बिड़ला ने चंद्रयान-3 की कामयाबी का जिक्र किया। चंद्रयान-3 पर सभी सांसद अपने विचार रखेंगे। उधर, राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल पेश किया। उन्होंने कहा, भारत को विकसित बनाने में यह महत्वपूर्ण कदम है।

यह बिल 20 सितंबर को लोकसभा में पास हो चुका है। बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े, जबकि 2 वोट इसके खिलाफ पड़े। पर्ची के जरिए हुई वोटिंग में AIMIM पार्टी के दो सांसदों असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील ने विरोध में वोट डाले।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा की ओर से जेपी नड्डा और निर्मला सीतारमण बोलेंगी। भाजपा की 14 महिला सांसद और कई मंत्री भी इस बिल पर अपनी बात रख सकते हैं। वहीं, कांग्रेस की 4 महिला सांसद भी बिल पर बोलेंगी।

PM मोदी ने बुधवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर सभी को धन्यवाद दिया। PM ने लिखा – लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 के पारित होने पर खुशी हुई। मैं सभी दलों के सांसदों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस विधेयक के समर्थन में वोट किया।

लोकसभा में बिल पर चर्चा में 60 सांसदों ने अपने विचार रखे। राहुल गांधी ने कहा कि OBC आरक्षण के बिना यह बिल अधूरा है। इस पर अमित शाह ने कहा कि यह आरक्षण सामान्य, SC और ST में समान रूप से लागू होगा। चुनाव के बाद तुरंत ही जनगणना और डिलिमिटेशन होगा और महिलाओं की भागीदारी जल्द ही सदन में बढ़ेगी। विरोध करने से रिजर्वेशन जल्दी नहीं आएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...