अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे PM मोदी, वर्चुअल मीटिंग में सीएम योगी समेत 13 सदस्य होंगे शामिल

अयोध्या के विकास कार्यों का जायजा लेंगे पीएम मोदी, सौंदर्यीकरण से लेकर कई अहम पहलुओं पर चर्चा संभव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) शनिवार को अयोध्या ( Ayodhya ) के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कोरोना काल की वजह से इस बैठक को वर्चुअल ही आयोजित किया जाएगा। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी हिस्सा लेंगे। बैठक में कई अधिकारी और अन्य नेता भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। पीएम मोदी समीक्षा बैठक में अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट देखेंगे, साथ ही अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे।

विजन डॉक्यूमेंट होगा पेश

  • वर्चुअल बैठक में अयोध्या को लेकर विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि अब तक कितने विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और किन कार्यों पर भविष्य में काम होने जा रहा है।
  • अयोध्या को लेकर हमेशा से भारत सरकार की अलग विचारधारा रही है। राम की नगरी का भव्य विकास हो, इस पर लगातार जोर दिया गया है।
  • दरअसल प्रधानमंत्री की इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कई मौकों पर अयोध्या को लेकर समीक्षा बैठक की हैं। कोशिश है कि कम समय में अयोध्या का संपूर्ण विकास किया जा सके।

इन मुद्दों पर चर्चा संभव

  • बैठक के दौरान अयोध्या के सौंदर्यीकरण पर विस्तार से बात होने जा रही है। वहीं अयोध्या में बनने जा रही भगवान राम की प्रतिमा को लेकर भी चर्चा संभव है।
  • कई ऐसी परियोजनाएं हैं जिनके जरिए अयोध्या को हेरिटेज सिटी बनाने पर जोर रहा है। ऐसे में विजन प्रेजेंटेशन के दौरान उस पहलू पर बातचीत होने की उम्मीद है।
  • चुनाव के लिहाज से भी अयोध्या काफी अहम है, यहां का मतदाता चुनावी परिणाम बदलने का दम रखता है, ऐसे में उनके विकास को केंद्र में रखने की पूरी कोशिश जारी है।

पीएम के अलावा 13 सदस्य लेंगे हिस्सा
पीएम मोदी के अलावा वर्चुअल बैठक में 13 अन्य सदस्य शामिल होंगे। सीएम योगी लखनऊ अपने आवास से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इसके अलावा दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, चीफ सेक्रेटरी के अलावा प्रमुख सचिव पर्यटन, अपर मुख्य सचिव नगर विकास समेत अन्य विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद रहेंगे। बैठख में प्रमुख सचिव आवास विकास प्रेजेंटेशन देंगे।

नृपेंद्र मिश्रा ने पीएम को सौंपी रिपोर्ट
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बीते दिनों अयोध्या के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यों और मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये रिपोर्ट पीएम मोदी को सौंपी है। इस रिपोर्ट पर भी चर्चा संभव है।

400 करोड़ की लागत से बनेगा बस स्टैंड

  • सीएम योगी ने हाल में कैबिनेट मीटिंग में आठ प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इनमें अयोध्या में 400 करोड़ की लागत से बस स्टैंड के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली थी।
  • अयोध्या में PPP मोड पर 400 करोड़ की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा।
  • 1.5 किमी का फ्लाइओवर बनेगा
  • यही नहीं इंटर स्टेट टर्मिनल वाले इस बस स्टैंड पर लोगों को जाम से बचाने के लिए एक करीब डेढ़ किलोमीटर का फ्लाईओवर भी बनेगा। अयोध्या में सुल्तानपुर मार्ग नए एयरपोर्ट को जोड़ता है।
  • इस पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यहां फोर लेन फ्लाईओवर को भी मंजूरी मिली है। यहां पर बनने वाले बस अड्डे के लिए जमीन की अड़चन दूर करने के लिए संस्कृति विभाग अपनी नौ एकड़ जमीन परिवहन विभाग को देगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...