दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने आ सकते हैं पीएम मोदी और अमित शाह, BCCI कर रहा प्लानिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच फरवरी से हो रही है। यह सीरीज काफी खास साबित होने वाली है, क्योंकि इस सीरीज के साथ ही भारत में पिछले साल मार्च के महीने में कोरोना वायरस की वजह से रद्द हुए इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो जाएगी। इसके अलावा टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच फरवरी से हो रही है। यह सीरीज काफी खास साबित होने वाली है, क्योंकि इस सीरीज के साथ ही भारत में पिछले साल मार्च के महीने में कोरोना वायरस की वजह से रद्द हुए इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो जाएगी। इसके अलावा टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोबारा बनाए जाने के बाद इस स्टेडियम में यह पहला इंटरनेशनल मैच होगा। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1,10,000 है। इस खास मौके पर बीसीसीआई देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है।

एक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई पीएम मोदी के अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजिजू और कुछ बड़े नेताओं को भी आमंत्रण दे सकता है। इस मैच का आयोजन 24 से 28 फरवरी के बीच होना है। रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में दर्शकों को ग्राउंड में जाकर मैच देखने की अनुमति मिली है। इसके साथ ही भारत में कोरोना काल में यह पहली बार होगा, जब दर्शक अपने मनपसंद खेल और खिलाड़ियों को मैदान में जाकर लाइव देख सकेंगे।

इस रिपोर्ट के अनुसार, मोटेरा में बैठने की क्षमता एक लाख से अधिक होने के कारण, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को आसानी से समायोजित कर सकता है। सरकार ने खेल स्टेडियमों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति दी है, इसलिए अहमदाबाद में होने वाले मैच के लिए फैन्स को परमिशन देने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मीडिया भी स्टेडियम में आकर खेल को कवर कर सकेगा। सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...