राजस्थान जूनियर कबड्डी लीग के लिये खिलाड़ियों की होगी ट्रायल

बीकानेर@जागरूक जनता। कबड्डी खेलने वालों के लिये खुश खबर है। प्रो कबड्डी की तर्ज पर राजस्थान जूनियर कबड्डी लीग ऐसे खिलाडिय़ों को प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म दे रहा है। इसके लिये प्रदेशभर के खिलाडिय़ों का चयन किया जा रहा है। लीग के सीईओ एवं फाउण्डर रंजन मेहला ने बताया कि 27 फरवरी को बीकानेर में लीग की ट्रायल आयोजित की जाएगी। तिलक नगर स्थित एल.एन.सी स्पोर्ट्स अकादमी में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक खिलाडिय़ों की ट्रायल ली जाएगी। भारत में पुन:देशी खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित राजस्थान जूनियर कबड्डी लीग सेशन एक में सभी खिलाडिय़ों की बेस राशि 5000/- रखा गया हैं। इस लीग में 13 से 20 आयु वर्ग के पुरूष खिलाड़ी भागीदारी कर सकते है। इस लीग का आयोजन मई से सवाईमान सिंह स्टेडियम में किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...