राजस्व विश्राम गृह में किया पौधारोपण


राजस्व विश्राम गृह में किया पौधारोपण

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्व वन महोत्सव के तहत अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने गुरुवार को राजस्व विश्राम गृह में पौधारोपण किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि इस दौरान 200 पौधे लगाए गए तथा इनकी नियमित देखरेख के लिए कार्मिकों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से हमें शुद्ध प्राणवायु मिलती है। हमारे जीवन में पौधों का बड़ा महत्व हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी राजस्व परिसरों में अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए यह विशेष अभियान आयोजित किया है।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी अशोक बिश्नोई और तहसीलदार कालूराम ने भी पौधा लगाया।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

Thu Sep 9 , 2021
नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित बीकानेर@जागरूक जनता। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को नेहरू युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। शर्मा ने नेहरू युवा केंद्र […]

You May Like

Breaking News