पी.जी. महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर पार्टी का आयोजन, मिस फ्रेशर का ताज निशा को, मिस्टर फ्रेशर का सेहरा भारद्वाज के बंधा

पी.जी. महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर पार्टी का आयोजन, मिस फ्रेशर का ताज निशा को, मिस्टर फ्रेशर का सेहरा भारद्वाज के बंधा

बीकानेर@जागरूक जनता । बुधवार को नेहरू शारदा पीठ (पी.जी.) महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के सभी संकायों के छात्र- छात्राओं ने कार्यक्रम में जोश एवं पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति सक्सेना ने बताया इस दौरान दो लघु- नाटक एवं कई नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियों हुई, जिसमे छात्र-छात्राओं ने बड़ी ही प्रभावी प्रस्तुतियां दी । सक्सेना ने बताया ल कार्यक्रम के लिए बच्चों को खास तैयार किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त बिस्सा ने मिस फ्रेशर का ताज निशा पुरोहित को पहनाया एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी और जितेश चौधरी ने मिस्टर फ्रेशर का सेहरा चदंन भारद्वाज को दिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याताओं ने अपने उदबोधनों से छात्रों को अनुशासित एवं जीवन में सफल होने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सक्सेना ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम को रोचक व प्रभावी बनाने के लिए विशेष टीम का चयन किया गया जिसमें जितेश चौधरी आनंद,उदित,पुखराज,लक्की चित्रा, वीणा, विजय लक्ष्मी मूधड़ा, कृतिका पारीक, आदि की मेहनत और सफल मैनेजमेंट की वजह से कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...