तीनों नगर पालिका में शांतिपूर्वक मतदान हुआ संपन्न जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने एसपी प्रीति चंद्रा के साथ किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

तीनों नगरपालिका में मतदान का प्रतिशत

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ जिले की नोखा और देशनोक नगर पालिका में मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
मेहता ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कोविड-19 एडवाइजरी के अनुपालना के साथ लोगों ने उत्साह पूर्वक वोट डाले। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक का निरीक्षण किया और मतदान प्रतिशत जाना। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र में मतदाताओं ने मास्क लगाया है या नहीं इसका अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि अगर कोई मतदाता बिना मास्क लगाए मतदान करने आए तो उसे मास्क लगाने को कहा जाए। साथ ही उन्होंने बीएलओ और चिकित्सा विभाग के कार्मिक के पास अतिरिक्त मास्क है या नहीं इसकी जानकारी ली। दोनों ही अधिकारियों ने देशनोक के विभिन्न वार्डों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था जानी।
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गट्टानी बालिका विद्यालय नोखा में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां चुनाव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के पश्चात ईवीएम मशीन सुरक्षित रूप से बाबा छोटूनाथ राजकीय विद्यालय में पहुंच जाए इसकी समुचित व्यवस्था रखी जाए। सभी वोटिंग मशीनें सुरक्षित रूप से मतदान मतगणना स्थल (बाबा छोटूनाथ राजकीय विद्यालय) में रखी जाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाए। उन्होंने ईवीएम स्ट्राॅंग रूम और विद्यालय में लाईटिंग, सुरक्षा, ईवीएम संग्रहण के लिए बनाए गए काउन्टर बाबत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नोखा नगरपालिका चुनाव में लगे राजस्थान प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारी भी गट्टानी विद्यालय में उपस्थित थे।

…

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...