आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के न्याय और अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन

जयपुर। समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) को उनके अधिकार दिलाने और उनकी समस्याओं के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से, विक्रम सिंह धोधलिया के नेतृत्व में एक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन 1 मार्च को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा, जहां सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रतिभागी अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
प्रदर्शन के मुख्य उद्देश्य: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में EWS के लिए न्यायपूर्ण अवसर सुनिश्चित करना। आवास, सब्सिडी और अन्य मूलभूत अधिकारों की रक्षा करना।
विक्रम सिंह धोधलिया ने सभी संबंधित नागरिकों, सामाजिक संगठनों और मीडिया से अपील की है कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लें और इसे व्यापक स्तर पर उजागर करने में सहयोग करें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...