पाँचू पुलिस ने जुए के अड्डे पर की छापेमारी,आधा दर्जन जुआरियों को हजारों रुपए के साथ दबोचा,मामला दर्ज

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले की पाँचू थाना पुलिस ने मंगलवार को जुए के अड्डे पर छापेमारी कर दांव लगाते हुए आधा दर्जन जुआरियों को दबोचा है । पुलिस ने इनके कब्जे से जुए में लगाई राशि व ताश के पत्ते जब्त किए है । पकड़े गए सभी आरोपी पाँचू के निवासी है । इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के दिशा निर्देशन में नोखा सीओ भवानीसिंह के सुपरविजन में पाँचू थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया है।

थानाधिकारी बिश्नोई ने बताया थाना क्षेत्र में जुआरियों के एकत्रित होने की सूचना पर पुलिस टीम ने लेटा नाड़ी कस्बे में दबिश दी तो मौके पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 6 जुआरियों को दबोच कर गिरफ्तार कर लिया । पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 8820 जुआ राशि व 52 पत्ते ताश के जब्त किए है । पकड़े गए जुआरियों की पहचान पांचू गांव निवासी सूरजाराम पुत्र रेवन्तराम उम्र 52 साल,राजेश पुत्र सम्पतलाल उम्र 25 साल,फारुख अली पुत्र नत्थू खां उम्र 25 साल,ईशाक पुत्र पुर्णखां उम्र 37 साल,सदीक खां पुत्र सूरजेखां उम्र 28 साल,हनीफ खां पुत्र नजीर खां उम्र 36 साल के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी है ।

कार्रवाई में यह रहे शामिल
पाँचू थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में टीकूराम एचसी,सीताराम कानि,धन्नाराम कानि,पुखराज कानि आदि।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...