पांचू पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ गाड़ रही झंडे,सीआई बिश्नोई मय टीम ने देर रात्रि दो बंदूक धारियों को दबोचा, बंदूक-कारतूस बरामद

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले की पांचू थाना पुलिस इन दिनों ऑपरेशन वज्र के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करके झंडे गाड़ रही है । एसपी योगेश यादव के दिशा निर्देशन में एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार व नोखा सीओ नेमसिंह चौहान के निकट सुपरविजन में पांचू थानाधिकारी विकास बिश्नोई मय टीम ने शुक्रवार देर रात्रि को दो बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए दो बंदूक धारियों को दबोचा है । पकड़े गए आरोपियों से 12 बोर बंदूक, जिंदा कारतूस,अवैध टोपीदार बन्दूक सिंगल बैरल जब्त की गई है । पुलिस ने दोंनो आरोपियों को खिलाफ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया थाना स्तर पर गठित टीम जिसमे सुरेश कुमार एचसी 204,अन्नाराम कानि 310,रामनिवास कानि 1299 व सुनील कुमार डीआर कानि 621 आदि शुक्रवार को रात्रिकालीन गश्त पर थे, इस दौरान पुलिस को अपने खुफिया तंत्र से थाना क्षेत्र के कुदुसु रोही में अवैध हथियारों के साथ युवको के होने की सूचना मिली । इस इत्तला पर टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश देकर थाना क्षेत्र के खारा गांव निवासी 21 वर्षीय आरोपी राकेश पुत्र रामस्वरूप के कब्जे से अवैध दो 12 बोर जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

वंही थाना स्तर पर गठित दूसरी टीम में शामिल सुरेश कुमार एचसी 204,कैलाश कानि 592,लीलाराम कानि 1341 व सुनील कुमार डीआर कानि 621 ने मुखबिर की इत्तला पर कार्रवाई करते हुए इसी कुदुसु गांव की रोही से एक और आरोपी को भी अवैध हथियार के साथ दबोचा है । टीम ने कुदुसु गांव निवासी 27 वर्षीय आरोपी रामरतन पुत्र सिताराम को दबोच कर एक अवैध टोपीदार बन्दूक सिंगल बैरल जब्त किया है । थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया पकड़े गए दोनो को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों से जब्त हथियारों के सम्बंध कड़ी पूछताछ की जा रही है ।

गौरतलब है, जिले में बीते कई सप्ताहों से अवैध हथियारों के साथ जिन आरोपियों को दबोचा गया है उनमें अधिकतर युवा वर्ग के है जो कि बड़ी चिंता का विषय है । ऐसे में प्रत्येक परिजनों को चाहिए कि जवानी की दहलीज में कदम रखने वाले बच्चों पर निगरानी रखे ताकि समय रहते उनका भविष्य जुर्म की दुनियां यानी नरक रूपी दुनियां में जाने से बच सके ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...