राष्ट्रीय समर स्मारक पर पद्म पुरस्कार विजेताओं ने श्रद्धांजलि की अर्पित

वर्ष 2025 के 71 पद्म पुरस्कार विजेताओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय समर स्मारक पर निर्देशित दौरे पर पहुंचे 2025 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार विजेता वहां वीरता चक्र में भित्ति चित्रों पर दर्शाए गए युद्धों में बहादुरों की वीरता की कहानियों से अचंभित रह गए। उन्होंने स्मारक की भव्यता और वैचारिक डिजाइन की भी सराहना की।

अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के लिए 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के लिए 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए।

इस साल 139 व्यक्तियों का चयन पद्म पुरस्कारों के लिए किया गया था

इनमें बिहार के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, गायक पंकज उधास, सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख ओसामु सुजुकी और शेखर कपूर आदि प्रमुख थे। इस साल 139 व्यक्तियों का चयन पद्म पुरस्कारों के लिए किया गया था। प्रथम चरण में 71 विभूतियों को सम्मानित किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...