बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष पद पर हुए पचीसिया निर्विरोध निर्वाचित

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर जिला उद्योग संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित, सहायक चुनाव अधिकारी एम.एम. मूंधड़ा, विनोद जोशी व मनीष नाहटा ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनावों की प्रक्रिया के दौरान आज अध्यक्ष पद हेतु 3 उम्मीदवारों में से 2 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया जिससे द्वारकाप्रसाद पचीसिया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये | वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु 4 उम्मीदवारों में से 2 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस ले लिए जिससे सुरेंद्र जैन और नरेश मित्तल को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया | वहीं कार्यकारिणी सदस्यों हेतु 20 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें से 6 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया तत्पश्चात विनोद गोयल, पारस डागा, चंद्रप्रकाश नौलखा, दिलीप रंगा, शिवरतन पुरोहित, वीरेंद्र किराडू, राजाराम सारडा, के.के. मेहता, विजय चांडक, अरुण झंवर, विमल चोरड़िया, किशनलाल बोथरा, मनीष तापड़िया एवं महावीर दफ्तरी को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...