बीएलओ और पर्यवेक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

बीएलओ और पर्यवेक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को पंचायत समिति लूणकरणसर में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अशोक कुमार ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को आवश्यक निर्देश प्रदान किए एवं मेहनत से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। सहायक निर्वाचक पंजीयक व प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलानिचामि भी मौजूद रहे।
दो चरणों में आयोजित इस प्रशिक्षण में डॉ वाई बी माथुर ने मतदाता सूचियों के स्वरूप एवं नज़री नक्शा व मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन के बारे में, डॉ शमिंद्र सक्सेना ने मतदाता सूचियों के स्वास्थ्य, त्रुटिरहित एवं शुद्ध मतदाता सूचियाँ तैयार करना, नई कॉलोनियों, औद्योगिक उपक्रमों, स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, अनाथालय से संपर्क के बारे में विस्तार से बताया। एस एल राठी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, डोर टू डोर सर्वे, परिवर्धन, विलोपन, संशोधन, अप्रवासी, सेवा नियोजित, आश्रयविहीन व्यक्तियों का मतदाताओं के रूप में पंजीकरण, अनुपस्थित मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट सुविधा, एपिक रिप्लेसमेंट, वैधानिक प्रावधान, स्वीप कैलेंडर, हेलो वोटर्स आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ विपिन सैनी ने स्वीप, एम सी सी, कोविड प्रोटोकाल एवं ई वी एम, निर्वाचन पूर्व के कार्य आदि के बारे में जानकारी दी तथा डॉ एस एल राठी ने बीएलओ गरुड़ा एप्प की कार्यप्रणाली को पीपीटी स्लाइड्स के माध्यम से समझाया। इस अवसर पर विभिन्न भरे हुए प्रारूप 6, 6क, 7, 8, 8क एवं 001 का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ए अल एम टी राजूराम आर्य, बुधराम मेघवाल, गजानंद चौधरी, राहुल अरोड़ा उपस्थित रहे। दोनों चरणों में लूणकरणसर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 201 बीएलओ एवं 21 सुपरवाइजर ने भाग लिया।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...