नारी निकेतन में आवासित आवासनियों से विवाह हेतु गठित उपसमिति की बैठक आयोजित

नारी निकेतन में आवासित आवासनियों से विवाह हेतु गठित उपसमिति की बैठक आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। नारी निकेतन में आवासित आवासनियों को विवाह द्वारा पुर्नवासित करने हेतु गठित विवाह उप समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को नारी निकेतन में  किया गया। 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक की अध्यक्षता में  आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेंद्र सिंह इंदौलिया,  महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता कविता स्वामी, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी वाजिद खान, आदर्श शर्मा एवं  पुनित शर्मा सम्मिलित हुए।
नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा देवी द्वारा विवाह इच्छुक आवासनियों के बारे में अवगत करवाया गया। बैठक में नारी निकेतन की आवासनियों के विवाह हेतु विज्ञप्ति जारी करने हेतु चर्चा की गई।
नारी निकेतन में आवासित आवासनियों से विवाह हेतु इच्छुक योग्य आवेदनकर्ता नारी निकेतन बीकानेर अथवा विभागीय वेबसाइट sjerajasthan.gov.in से आवेदन प्रारूप प्राप्त कर अंतिम  20 दिसंबर तक कार्यालय में जमा करवा सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...