बड़ा ऑपरेशन : डीएसटी व नयाशहर पुलिस ने आधी रात को बोला धावा, अवैध हथियार सहित दो युवकों को दबोचा..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर डीएसटी टीम के मजबूत सूचना तंत्र के दम पर देर रात को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी धाकड़ कार्यवाही को अंजाम दिया गया जंहा अवैध हथियार पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को पकड़ा है । यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन में जिला स्पेशल पुलिस सेल (डीएसटी) प्रभारी सुभाष बिजारणियां व नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय टीमो ने अंजाम दिया है । नयाशहर थाना प्रभारी चारण ने बताया कि डीएसटी के खुफिया इनपुट पर थाना क्षेत्र में आधी रात को दबिश देकर दो युवकों से अवैध हथियार पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद कर युवको को हिरासत में लिया गया है । पकड़े गए दोनो आरोपियों से अवैध हथियारों के संबंध में पुलिस की कड़ी पूछताछ जारी है । जानकारी के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन में डीएसटी टीम बुधवार सुबह से पीछे लगी थी जिसमे देर रात को जाकर इसमें सफलता मिली । इस ऑपरेशन में डीएसटी टीम के लखविंद्र का अहम योगदान रहा ।

बता दे, बीकानेर डीएसटी टीम की धुंआधार कार्यवाहीयों से अब तक सैकड़ों अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...