विद्युत वितरण निगमों में खुला भर्तियों का पिटारा, 1512 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

जयपुर@जागरूक जनता। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए जयपुर डिस्कॉम द्वारा तीनों विद्युत वितरण निगमों की ओर से भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।

ऊर्जा मंत्री भवर सिंह भाटी ने बताया कि तकनीकी सहायक तृतीय के जयपुर डिस्कॉम में 1035 पदों पर, अजमेर डिस्कॉम में 80 पदों पर व जोधपुर डिस्कॉम में 397 पदों पर भर्ती की जाएगी। तकनीकी सहायक भर्ती हेतु 9 फरवरी से 28 फरवरी, 2022 तक 18 से 28 वर्ष आयु सीमा के योग्यताधारी इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

जयपुर, अजमेर व जोधपुर विद्युत वितरण निगम में तकनीकी सहायक तृतीय के 1512 पदों हेतु माध्यमिक स्कूल परीक्षा तथा लाईनमेन, इलेक्ट्रिशियन, पावर इलेक्ट्रिशियन, वायरमेन, एसबीए व्यवसाय में आईटीआई (एनसीवीटी / एससीवीटी) व एनएसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...