राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के अंतर्गत किया पंचकूला में ओपीडी का शुभारंभ

जयपुर. जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर द्वारा अधिक से अधिक लोगों तक आयुर्वेद चिकित्सा की सुविधा को पहुंचाने के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों में ओपीडी सुविधा का विस्तार करने के लिए निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं।

इन्ही प्रयासों के अंतर्गत आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के तत्वाधान में स्थापित किए जा रहे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला, हरियाणा में आमजन को भी आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला (हरियाणा) में ओपीडी का शुभारंभ किया गया, ओपीडी का शुभारंभ राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, प्रति कुलपति प्रो. रामकिशोर जोशी, कुलसचिव प्रो. ए रामामूर्ति, उपनिदेशक (प्रशासन) चंद्रशेखर शर्मा, नोडल ऑफिसर डॉ गुलाबचंद पमनानी, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, डीन, हरियाणा सरकार के अधिकारी एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने बताया की राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान,जयपुर द्वारा हर क्षेत्र के लोगों तक आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा को पहुचाने और उसका लाभ देने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए हरियाणा राज्य के पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला (हरियाणा) द्वारा ओपीडी का शुभारंभ किया गया है, ओपीडी के माध्यम से वहां के लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related