भाजपा मुख्यालय में केवल कर्मचारियों को मिलेगी एंट्री, आमजन का प्रवेश बंद

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना भयावह स्थिति में पहुंच गया है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5100 से ज्यादा थी, इसके चलते अब राजनीतिक दलों ने भी सख्ती करना शुरू कर दी है। भाजपा ने अपने मुख्यालय में आमजन सहित अन्य लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना भयावह स्थिति में पहुंच गया है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5100 से ज्यादा थी, इसके चलते अब राजनीतिक दलों ने भी सख्ती करना शुरू कर दी है। भाजपा ने अपने मुख्यालय में आमजन सहित अन्य लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। यह पाबंदी 15 दिन के लिए लगाई गई है। इस दौरान कार्यालय कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं आमजन का मुख्यालय में प्रवेश निषेध रहेगा।

भाजपा के पदाधिकारियों और नेताओं को भी विशेष परिस्थिति में ही मुख्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना से मुख्यालय को सुरक्षित रखने के मकसद से यह निर्णय किया गया है। यह दूसरा मौका है जब भाजपा मुख्यालय में प्रवेश को बंद किया गया है। पिछले साल भी कोरोना के मामलों के बढ़ने के बाद भाजपा मुख्यालय को बंद कर दिया गया था। खुद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां दो बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यही नहीं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जो भाजपा मुख्यालय में ही निवास करते हैं वो भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं इनके अलावा कुछ कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर पार्टी ने पहले ही मुख्यालय को आमजन के लिए बंद कर दिया है। कांग्रेस ने भी कोरोना के चलते पिछले साल पीसीसी को बंद कर दिया था।
.
.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related