पीटीईटी परीक्षा-2023 के लिए 19 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

  • 15 अप्रैल तक 4 लाख 58 हजार से अधिक आवेदन हुए प्राप्त
  • गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किये अंतिम तिथि बढ़ाने के आदेश
  • 21 मई, 2023 को प्रदेशभर में होगा परीक्षा का आयोजन

जयपुर। दो वर्षीय बीएड एवं चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड एव बीएससी/बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए पीटीईटी परीक्षा-2023 हेतु इच्छुक आवेदक अब आगामी बुधवार, 19 अप्रैल, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 21 मई, 2023 (रविवार) को प्रदेशभर में पीटीईटी परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यायल प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के आदेश जारी कर दिये हैं।

15 अप्रैल तक 4 लाख 58 हजार 330 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
पीटीईटी परीक्षा के राज्य समन्वयक श्री मनोज पंड्या ने बताया कि पूर्व निर्धारित आवेदन की अंतिम दिनांक 15 अप्रैल तक विभिन्न श्रेणियों में कुल 4 लाख 58 हजार 330 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए।

वहीं, पीटीईटी जयपुर जिला संयोजक एवं प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जयपुर डॉ. अल्पना व्यास ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.ggtu.ac.in पर जाकर परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा शुल्क सहित अन्य सभी प्रकार की जानकारियां हासिल कर सकते हैं एवं आगामी बुधवार, 19 अप्रैल, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...