उपराष्ट्रपति धनखड़ की जीत पर बीकानेर में भाजपाइयों ने मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया

बीकानेर@जागरूक जनता। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जीत का जश्न आज भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य की अगुवाई में कलेक्ट्रेट के सामने महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के धरना स्थल पर मनाया गया। एनडीए उम्मीदवार की जीत के जश्न में तिरंगा फहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

कार्यकर्ताओं के जोश से एक बार की नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी तथा जगदीप धनखड़ के जयकारों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत महामंत्री मोहन सुराणा तथा महापौर सुशीला कंवर ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।


एनडीए की जीत के इस जश्न में एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवक अजय खत्री चंद्र गहलोत धर्मेंद्र महात्मा मुकेश ओझा विनोद करोल जेठमल नाहटा भाजपा पदाधिकारी मनीष सोनी जतिन सहल पंकज अग्रवाल महिला मोर्चा से प्रोमिला गौतम मधुरिमा सरिता नाहटा भारती अरोड़ा सीमा पारीक भाजपा वरिष्ठ नेता गुमान सिंह राजपुरोहित महावीर सिंह चारण किशन गोदारा समेत सभी भाजपा पार्षद पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...