बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ

बीकानेर@जागरूक जनता। बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने कलेक्ट्रेट के कार्मिकों को सभी निर्वाचनों में निष्पक्ष तरीके से मताधिकार के उपयोग की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान अत्यन्त महत्वपूर्ण है। हमारे संविधान ने हमें मतदान का अधिकार दिया है। इस जिम्मेदारी को समझते हुए हमें प्रत्येक निर्वाचन में बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।  उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.आर.धोजक, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अरुण प्रकाश शर्मा, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) अनिरूद्ध देव पाण्डेय, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक नवल सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...