सद्भावना दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने दिलाई शपथ


सद्भावना दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने दिलाई शपथ

बीकानेर@जागरुक जनता। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बी. आर. धोजक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई l धोजक ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा  हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक नवल सिंह, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसी प्रकार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने जिला परिषद में शपथ दिलाई। वहीं विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों में भी कार्मिकों ने सद्भावनाप दिवस की शपथ ली।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले से ग्राम पंचायत स्तर तक निभाई भागीदारी

Fri Aug 20 , 2021
जिले से ग्राम पंचायत स्तर तक निभाई भागीदारी बीकानेर@जागरूक जनता। भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित राजीव […]

You May Like

Breaking News