सोमवार को 18+ आयु वर्ग वालों के लिए आज रात फिर 9 बजे इन क्षेत्रों में खुलेगा स्लॉट, खबर को ना करें मिस

सोमवार को 18+ आयु वर्ग वालों के लिए आज रात फिर 9 बजे इन क्षेत्रों में खुलेगा स्लॉट, खबर को ना करें मिस

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर शहर में बीते दिनों से जारी 18+ के वेक्सीनेशन पर सोमवार को पूर्णतया लॉक रहेगा । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया वेक्सीनेशन की किल्लत के चलते सोमवार को 18+ (18 से 44 आयु वर्ग वालों) के सेशन केवल ग्रामीण क्षेत्रों के चुनिंदा केंद्रों पर आयोजित किये जाएंगे । जिसमे नापासर, कोलायत, बज्जू, हादां, गजनेर,गड़ियाला, लूणकरणसर, मोमासर की सीएचसी पर 18 से 44 आयु वर्ग वालो के लिए कोवेक्सीन की डोज उपलब्ध रहेगी । वंही बीकानेर शहर के युवाओं का सोमवार को टीकाकरण नही किया जाएगा ऐसे में इस वर्ग वालों को फिलहाल डोज के लिए इंतजार करना होगा । आरसीएचओ डॉ गुप्ता ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 18+ की डोज के लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन होगी । वंही 45+ वालो के लिए सोमवार को 13 केंद्रों में कोवेक्सीन व कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी जिसमें बीकानेर शहर में 4 केंद्रों व बाकी ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों में सेशन आयोजित किये जायेंगे । वंही ग्रामीण क्षेत्रों के 6 केंद्रों में 18+ वालो के लिए ऑनस्पॉट बुकिंग रहेगी जिसमे उसी क्षेत्र के लाभार्थियों को वरीयता दी जाएगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...