शुक्रवार को 18+ आयु वर्ग वालों का होगा रिकॉर्ड वेक्सीनेशन, आज रात 9 बजे खुलेगी स्लॉट बुकिंग, इन केंद्रों पर लगेंगी डोज

शुक्रवार को 18+ आयु वर्ग वालों का होगा रिकॉर्ड वेक्सीनेशन, आज रात 9 बजे खुलेगी स्लॉट बुकिंग, इन केंद्रों पर लगेंगी डोज

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ वेक्सीनेशन होगा जिसमें 18+ और 45+ वालों के लिए करीब 30 हजार डोज का लक्ष्य रखा गया है । ऐसे में कई दिनों से 18+ आयु वर्ग वेक्सीन का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के लिए मानो लॉटरी लग गई हो । जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी तैयारी की है स्लॉट फाइनल करने के लिए आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता अपनी टीम के साथ दोपहर से लगे हुए है । डॉ गुप्ता ने जागरूक जनता को बताया कि कई दिनों के इंतजार के बाद बीकानेर को वेक्सीन का बड़ा लॉट जयपुर से मिला है जिसको लेकर विभाग ने आज से बंपर वेक्सीनेशन की शुरूआत एक बार फिर से शुरू की है । जंहा शुक्रवार को 18+ और 45+ दोनो वर्गों के लिए बीकानेर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी केंद्रों में सेशन आयोजित किये जायेंगे । जिसके लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की विंडो ओपन होगी । आरसीएचओ ने बताया 18 से 44 आयु वर्ग वालो के बीकानेर शहर में 21 केंद्रों पर करीब 10 हजार डोज व ग्रामीण क्षेत्रों में 16 केंद्रों पर करीब 20 हजार डोज उपलब्ध रहेगी जिसमे कोवेक्सीन व कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी । इसके साथ ही इस आयु वर्ग वालों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 76 केंद्रों पर ऑनस्पॉट बुकिंग की व्यवस्था रहेगी जिसमे उन्ही क्षेत्रों के लाभार्थियों को वरीयता दी जाएगी । वंही 45+ आयु वर्ग वालों के लिए जिले के चुनिंदा 9 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा जिसमे 6 बीकाणा शहर में व बाकी खाजूवाला की सीएचसी में कोवेक्सीन व कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी । वंही इसके साथ साथ एक स्पेशल सेशन व एक वर्कप्लेस सेशन आयोजित किया जाएगा जिसमे स्पेशल सेशन में विदेश यात्रा जाने के इच्छुक यात्रियों के लिए दोनो डोज उपलब्ध रहेगी । बता दे, शुक्रवार को होने वाले वेक्सीनेशन में बीकानेर अपने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करेगा क्योकि कल करीब 30 हजार डोज के साथ वेक्सीनेशन होगा वंही इससे पहले बीकानेर ने एक दिन में करीब 26 हजार का रिकॉर्ड वेक्सीनेशन किया था । जिले में वेक्सीनेशन की मॉनिटरिंग खुद जिला कलेक्टर मेहता कर रहे है तो जाहिर है रिकॉर्ड तो बनेगा और टूटेगा भी क्योंकि कलेक्टर मेहता के निर्देशन में आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता व स्वास्थ्य विभाग की टीम व बड़े जोरों शोरों से इस काम पर युद्धस्तर में जुटी हुई है जिसके परिणामस्वरूप बीकानेर वेक्सीनेशन में टॉप 10 में है ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...