29 से 30 दिसंबर को देश के 74 कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे संरक्षित खेती पर मंथन

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर करेगा दो दिवसीय वाइस चांसलर कॉन्फ्रेंस
संरक्षित खेती की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाओं और चुनौतियों पर की जाएगी चर्चा

जोबनेर . श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलपति डॉ. बलराज सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि इंडियन एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एसोसिएशन (IAUA), राष्ट्रीय कृषि साइंस सेंटर, नई दिल्ली द्वारा आयोजित वाइस चांसलर कांफ्रेंस का आयोजन 29 और 30 दिसंबर 2024 को रॉरी दुर्गापुरा में किया जायेगा इसमें देश के सभी कृषि विश्वविद्यालय के 74 वाइस चांसलर संरक्षित खेती पर मंथन करेंगे,
उन्होंने बताया इस वर्ष की कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य संरक्षित खेती को बढ़ावा देना है, जिसमे संरक्षित खेती की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के प्रख्यात वैज्ञानिक व वरिष्ठ अधिकारी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
साथ ही डॉ बलराज सिंह ने बताया कि जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान व प्रसार गतिविधियों का अवलोकन भी करेंगे, साथ ही डॉ बलराज सिंह ने बताया कि जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के निकट बसेड़ी व बस्सी जाजड़ा गांव का दौरा भी करेंगे गौरतलब है कि बस्सी जाजड़ा व बसेड़ी गांव में देश का संरक्षित खेती का सफलतम उदाहरण है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...