ओम बिरला चुने गए लोकसभा स्पीकर :ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित हुआ, विपक्ष ने वोटिंग की मांग रखी थी

नई दिल्ली. ओम बिरला लोकसभा के स्पीकर चुने गए हैं। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने ध्वनि मत से उन्हें विजयी घोषित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी नए स्पीकर को आसंदी तक छोड़ने आए। इससे पहले पीएम मोदी ने ही उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।

बता दें कि कांग्रेस ने डिप्टी स्पीकर पद की मांग की थी, इसका जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने स्पीकर के लिए अपना प्रत्याशी उतारा है। प्रोटेम स्पीकर सदन में मतदान कराएंगे। भाजपा-कांग्रेस ने सांसदों को व्हिप भी जारी कर दिया। संख्याबल में पलड़ा NDA का भारी है। लोकसभा में 293 सांसदों वाले NDA के पास स्पष्ट बहुमत है। I.N.D.I.A ब्लॉक के पास 233 सांसद हैं। 16 अन्य सांसद हैं। चुनाव संसद में मौजूद सदस्यों के साधारण बहुमत से होता है। के. सुरेश को प्रत्याशी बनाए जाने पर TMC नाराज है, उसका कहना है कि हमें भरोसे में लिया बिना प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी ने TMC प्रमुख ममता बनर्जी से फोन पर बात करके उन्हें मना लिया है। ऐसे में ओम बिरला स्पीकर पद के करीब माने जा रहे हैं। अगर बिरला जीते, तो वे दूसरी बार स्पीकर बनने वाले पहले भाजपा नेता होंगे। इससे पहले कांग्रेस के बलराम जाखड़ लगातार दो बार स्पीकर रहे हैं।

मोदी बोले- आपने इतिहास रचा
बलराम जाखड़ को दोबारा स्पीकर बनने का मौका मिला था। अब आप है, जिसे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इस पर आए हैं। ज्यादातर स्पीकर या तो चुनाव नहीं लड़े या जीतकर नहीं आए। आप जीतकर आए और नया इतिहास रचा।

पीएम बोले- आपका अनुभव काम आएगा
आपके पांच साल का अनुभव से आप आने वाले पांच साल हम सबका मार्गदर्शन करेंगे। शास्त्रों में कहा गया है कि विनम्र और व्यवहार कुशल व्यक्ति सफल होता है। आपको उसके साथ मीठी-मीठी मुस्कान भी मिली है।

मोदी ने बधाई दी
मोदी बोले- सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं। आपको और इस पूरे सदन को मेरी तरफ से मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...