35 देशों के अधिकारियों ने विधान सभा के डिजिटल म्‍यूजियम का अवलोकन किया


जयपुर। राजस्‍थान विधान सभा के म्‍यूजियम को 35 देशों के अधिकारियों ने बुधवार को अवलोकन किया। म्‍यूजियम में विधान सभा संचालन के विभिन्‍न डिजिटल दृश्‍यों, मॉडल्‍स और चित्रों को देखकर विभिन्‍न देशों के अधिकारीगण अभिभूत हुए। इन अधिकारियों ने राजस्‍थान की गौरवमयी गाथा, वर्तमान राजस्‍थान व उसकी संरचना, विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा विभिन्‍न प्रक्रियाओं को देखा। उल्‍लेखनीय है कि 35 देशों के यह अधिकारी दी इण्डियन इन्‍सटीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन में डाटा एनालिटिक्‍स एण्‍ड रिस्‍क विषय पर तीन सप्‍ताह के अन्‍तरराष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे है। यह दल अध्‍ययन भ्रमण के दौरान जयपुर यात्रा पर है। इस दल में श्रीलंका, म्‍यांमार, फीजी, गुनिया, केन्‍या, कम्‍बोडिया, मैक्सिको, ओमान, किजिग्‍स्‍तान, साउथ सूडान, ताजिकिस्‍तान, ट्रिनिडेड एण्‍ड टोबेगो, मेडास्‍कर, इण्‍डोनेशिया, गाम्बिया, घाना, तंजानिया, ईथिओपिआ, अर्जेन्टिना और भूटान के अधिकारीगण शामिल थे।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

रावत पब्लिक स्कूल का सी बी एस ई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन

Wed Nov 29 , 2023
जयपुर. रावत पब्लिक स्कूल ,प्रताप नगर के विद्यार्थियो ने सी बी एस ई द्वारा आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। गगन पब्लिक स्कूल,नोएडा में 22 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 800 से […]

You May Like

Breaking News