दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण: केजरीवाल, आतिशी को भी भेजा गया न्योता, नीतीश नहीं आएंगे

दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण कल यानी गुरुवार की दोपहर में होगा। इसके लिए निमंत्रण पत्र पूर्व मुख्यमंत्रियों केजरीवाल और आतिशी को भी भेजा गया है। बिहार के सीएम नीतीश नहीं आएंगे, दोनों डिप्टी सीएम आएंगे।

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सवाल पर चल रहा सस्पेंस आज खत्म होने जा रहा है। कुछ ही घंटे में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। बीजेपी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने जा रही है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण पत्र भी आ गया है और निमंत्रण पत्र अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को भी भेजा गया है। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल यानी 20 फरवरी की दोपहर रामलीला मैदान में होगा। नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है, लेकिन इसमें सबसे प्रमुख नाम प्रवेश वर्मा का है, जिन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया था।

दिल्ली के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं और फिल्मी सितारों के अलावा खास मेहमानों को भी निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है, जिनमें झुग्गी बस्ती के अध्यक्ष, महिला/पुरुष ऑटो ड्राइवर, कैब ड्राइवर और दिल्ली के किसान नेताओं के नाम शामिल है।

नहीं आएंगे बिहार के सीएम नीतीश

दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। बिहार में चल रही यात्रा की वजह से सीएम नीतीश शामिल नहीं होंगे। जेडीयू की तरफ से कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मुंगेर से सांसद व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजव उर्फ लल्लन सिंह पार्टी की तरफ दिल्ली के सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। इसके साथ ही बिहार के दोनों डिप्टी सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...