अब बिना हेलमेट कलक्ट्रेट में नो एंट्री, सभी को करनी होगी इस नियम की पालना…

बीकानेर@जागरूक जनता। यदि आप दुपहिया वाहन का प्रयोग करते हैं तो बिना हेलमेट बीकानेर संभाग के चूरू कलक्ट्रेट में एंट्री नहीं कर सकेंगे। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर बिना हेलमेट आने वाले से जुर्माना वसूलने और ऐसे कार्मिकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा है।
आदेश में कहा गया है कि व्यापक जनहित एवं जन सुरक्षा को देखते हुए जिला कलक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला कलक्टर कार्यालय, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला परिषद, उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, जिला रसद कार्यालय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग सहित विभिन्न कार्यालयों में आने वाले समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं आगंतुक आईएसआई मार्का हेलमेट पहन कर ही प्रवेश कर सकेंगे। बिना हेलमेट आने वाले आगंतुकों पर पैनेल्टी लगेगी एवं बिना हेलमेट आने वाले कार्मिकों पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...