स्वास्थ्य विभाग से ख़बर : डब्ल्यूएचओ के अधिकारी ने किया शहरी अस्पतालों का निरीक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता। असंक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम यानी कि एनसीडी के संदर्भ में जयपुर से आए डब्ल्यूएचओ के अधिकारी डॉ पीयूष गुप्ता ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा कॉलोनी, तिलक नगर व बीछवाल का निरीक्षण किया। मुख्यतः कैंसर, डायबिटीज व उच्च रक्तचाप जैसे नॉन कम्युनिकेबल डीजीज के संबंध में स्क्रीनिंग बढ़ाने व ऑनलाइन डाटा संधारण के लिए कार्मिकों को निर्देश दिए गए। डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता, जिला एनसीडी समन्वयक इंद्रजीत सिंह ढाका व आईएचसीआई के संजय कुमार के साथ स्टॉफ़ को मोबाइल ऐप में डाटा संधारण के लिए आमुखीकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की असंक्रामक रोगों को लेकर नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है जिससे संबंधित डाटा आशा-एएनएम के ‘सिंपल’ एप व एमओ पोर्टल द्वारा ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य जारी है। दल द्वारा संबंधित क्षेत्र में डेंगू रोकथाम को लेकर जारी सर्वे, एंटी लार्वा व एंटी एडल्ट गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...