बॉलीवुड सिंगर केके की मौत के मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने किया केस दर्ज,पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

बॉलीवुड सिंगर की मौत के मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने किया केस दर्ज,पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

जागरूक जनता नेटवर्क। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके की देर रात हुए निधन मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने उनकी मौत के बाद मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, न्यू मार्केट पुलिस ने केके की असामान्य मौत का मामला दर्ज किया है। इसके बाद आयोजक और होटल स्टाफ संदेह के घेर में आ गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस इनसे पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि केके को जब अस्पताल ले जाया गया तब उनके सिर पर चोट के निशान मिले थे। हालांकि, इन सभी बातों पर से पोस्टमार्टम के बाद ही पर्दा उठेगा। जानकारी के मुताबिक, कुछ देर बाद एसएसकेएम अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक, परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा। केके की पत्नी व बेटा कोलकाता पहुंच रहे हैं। वंही इस सेलिब्रिटी के निधन पर देश के प्रधानमंत्री मोदी सहित राजनीतिक पार्टियों व बॉलीवुड हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

अभी तक बताया जा रहा था कि कोलकाता में लाइव शो के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह होटल चले गए और गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अब सामने आ रहा है कि केके की मौत अप्राकृतिक तरीके से हुई। उनके चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...