NEET UG Controversy: नीट रिजल्ट विवाद पर शिक्षा मंत्री प्रधान का बड़ा बयान, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

NEET UG Controversy: नीट यूजी एग्जाम के रिजल्ट को लेकर काफी विवाद हो चुका है। एग्जाम पेपर्स लीक के आरोप और छात्रों द्वारा एनटीए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते विपक्षी दल भी मोदी सरकार और NTA पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि पेपर लीक के मामले में जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नीट विवाद को लेकर कहा कि हम इस मुद्दे पर बिहार सरकार के संपर्क में हैं। पटना पुलिस इस मामले में पूरी जांच कर रही है और उनके पास से हमें काफी जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही पुलिस एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। विश्वसनीय जानकारी मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जिम्मेदारी लेते हुए हमें व्यवस्था को सुधारना होगा। उन्होंने बिहार में हुए पेपर लीक को लेकर कहा कि एक अलग घटना से उन लाखों छात्रों पर असर नहीं पड़ना चाहिए जिन्होंने ईमानदारी से परीक्षा दी थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414