बीकानेर में 50 लाख के हाईप्रोफाइल मामले में नयाशहर पुलिस व डीएसटी को मिली बड़ी सफलता,दो आरोपियों को किया गिरफ्तार..

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। जिला स्पेशल सेल व नयाशहर थाना पुलिस को हाईप्रोफाइल मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है जंहा बीते माह जनवरी को शहर के भाजपा नेता व युवा बिजनेसमैन दीपक पारीक को व्हाट्सएप कॉलिंग पर लॉरेंस गैंग के नाम से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंद सिंह चारण ने बताया भाजपा नेता दीपक पारीक से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपियों जिसमे 30 वर्षीय आशीष बिश्नोई पुत्र प्रवीण बिश्नोई निवासी वार्ड नं 3 अमर कॉलोनी घडसाना हाल किरायेदार फ्लेट नं 1107 सीडीएस गांधी पथ वैशाली नगर जयपुर व 26 वर्षीय राजदीप बराड़ पुत्र सुखमन्दर बराड़ जटसिख निवासी 22 एमडी घडसाना को गिरफ्तार किया गया है।

सीआई चारण ने बताया भाजपा नेता की शिकायत पर अज्ञात मोबाईल नम्बरो के संबंध में तकनीकी संसाधनों की मदद से अनुसंधान किया गया वंही इसमे डीएसटी टीम के साइबर हैड दीपक यादव ने इस केस को सुलझाने के लिए तमाम शोशल मीडिया प्लेटफार्म को खंगाल डाला, और लगातार जिस नम्बर से फिरौती मांगी गई थी उसे सर्विलांस पर लेकर जानकारी जुटाते रहे । वंही नयाशहर सीआई चारण अपनी टीम के साथ केस से सम्बंधित सुरागों पर वर्किंग करते रहे । इस दौरान मुखबिर से अन्य जिलों में ऐसी ही फिरौती के प्रकरणों से डाटा जुटाए ओर इन रिकॉर्ड को गंभीरता से संयुक्त रूप से विश्लेषण किया तो पुलिस के हाथ मुख्य अभियुक्तों के नाम लगे, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों आशिष विश्नोई व राजदीप बराड़ को नामजद कर फिरौती के मामले में आज गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जंहा से न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 4 मार्च तक पुलिस की रिमांड पर सोंपा है । रिमांड अवधि में पुलिस दोनो आरोपियों से इस मामले में अन्य साथियों की भूमिका के सम्बंध में पूछताछ करेगी। 

यह है फिरौती का मामला
भाजपा नेता दीपक पारीक ने बीते माह 27 जनवरी को नयाशहर थाने में परिवाद दर्ज कराते की वह अपनी गाड़ी मे कही जा रहे थे, तभी उनके मोबाईल पर अज्ञात नम्बरो से वाटसऍप कॉल आया और कॉल करने वाले ने कॉल उठाते ही कहा की मै लॉरेंस का भाई बोल रहा हूँ 50 लाख रूपयो की व्यवस्था करदे नही तो जान से हाथ धोना पड़ेगा । इस पर पुलिस ने भादसं 386, 506, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच चंद्रजीतसिंह भाटी उनि के द्वारा शुरू की गई।

इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव व एएसपी सिटी अमित कुमार के निर्देशन में सीओ सिटी दीपचंद के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंदसिंह चारण के नेतृत्व में चन्द्रजीतसिह उप निरीक्षक,दिपक यादव हैडकानि डीएसटी,सवाईसिह कानि डीएसटी टीम,संजय कानि पुलिस थाना नयाशहर, अमित कानि,राजेश कानि आदि टीम ने अंजाम दिया। जिसमें डीएसटी टीम के साइबर हैड दीपक यादव का अहम योगदान रहा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...