नयाशहर सीआई चारण अवैध हथियार धारकों को चटा रहे धूल,अजय सोनी को पिस्तौल सहित दबोचा,एक माह में चौथी बड़ी कार्रवाई..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर पुलिस की नए साल से चल रही धमाचौकड़ी ने अपराधियों की नींद उड़ा दी है जंहा ऑपरेशन वज्र के तहत खाकी कप्तान योगेश यादव की टीम के जाबांज नयाशहर सीआई गोविंद सिंह चारण ने गुरुवार को फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है । जंहा फिल्मी दुनियां की तर्ज पर हाथ में पिस्तौल लिए जुर्म की दुनियां में कदम रखने वाले एक युवक को दबोचा है । पकड़ा गया आरोपी मात्र 20 वर्ष का है, आरोपी की पहचान अजय सोनी पुत्र श्यामलाल सोनी के रूप में हुई है । पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए है । अवैध हथियारों के खिलाफ एक माह में नयाशहर सीआई चारण के नेतृत्व में यह चौथी बड़ी कार्रवाई है।

नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया एसपी योगेश यादव के निर्देशन में ऑपरेशन वज्र के तहत गुरुवार को नयाशहर पुलिस टीम ने खुफिया तंत्र से मिली सूचना के आधार पर अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए रामपूरा बाईपास रोड़ कानासर फाटक के पास से अवैध हथियार एक देशी कट्टा व तीन जिन्दा कारतुस सहित आरोपी 20 वर्षीय अजय सोनी पुत्र श्यामलाल सोनी निवासी वार्ड नम्बर 20 बायपास के पास राजलदेसर को दबोचकर गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपी के खिलाफ भादसं धारा 9/25 ( 1- बी ) ( ए ) आर्मस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । प्रकरण में आरोपी से पूछताछ जारी है ।

इस कार्रवाई को एसपी यादव व एएसपी सिटी अमित कुमार के निर्देशन में सीओ सिटी दीपचंद के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में अशोक अदलान सउनि, रामस्वरूप कानि व  सजंय आदि टीम ने गुरुवार को अंजाम दिया है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...