धरपकड़ : नयाशहर सीआई चारण का पंजा भूमिगत मुजरिमों पर पड़ रहा भारी, 10 वर्षो से फरार आरोपी को दबोचा

बीकानेर@जागरूक जनता। नयाशहर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए बीते 10 वर्षो से फरार भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी प्रीति चन्द्रा द्वारा चलाये जा रहे फरार अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत एडिशनल एसपी सिटी शेलेन्द्रसिंह इन्दोलिया के निर्देशन में सीओ सिटी सुभाष शर्मा के सुपरविजन में नयाशहर सीआई गोविंद सिंह चारण मय टीम ने की है।

नयाशहर सीआई चारण के नेतृत्व वाली टीम ने तकनीकी आसूचना व गुप्तचरों से मिली सूचना के आधार पर 10 वर्षो से फरार मुजरिम वारंटी 837 आरडी निवासी रतन सिंह पुत्र गोविंद सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में नयाशहर सीआई गोविन्दसिह चारण, पिंकी गंगवाल उनि, मोहनलाल कानि, रमेश कानि आदि शामिल रहे।

गौरतलब है, नयाशहर सीआई चारण के नेतृत्व में नयाशहर थाने का प्रदर्शन उत्कर्ष रहा है, जंहा अब तक एसपी द्वारा चलाये जा रहे फरार मुजरिमों को पकड़ने के इस अभियान के तहत करीब 23 स्थाई वारंटों का निस्तारण किया जा चुका है। सीआई चारण के अनुसार शेष वारंटियों की गिरफ्तारी के मामलों में कार्रवाई जारी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...