नेशनल हेराल्ड केस: ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया, डॉक्टर के साथ मौजूद रहेंगी प्रियंका, तबीयत बिगड़ी तो घर जा सकेंगी सोनिया

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED पूछताछ करने वाली है। वे इसके लिए ED दफ्तर पहुंच गई हैं। थोड़ी देर में उनसे पूछताछ शुरू हो सकती है। उनके साथ प्रियंका गांधी भी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही इस पेशी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्वास्थ्य खराब होने पर सोनिया को वापस जाने दिया जाएगा
इंडिया टुडे के मुताबिक, ED अधिकारियों ने बताया है कि अगर पूछताछ के दौरान सोनिया गांधी की तबीयत खराब होती है तो उन्हें वापस जाने दिया जाएगा। उनके लिए एक मेडिकल ऑफिसर को दूसरे कमरे में बैठाया जाएगा। वहां प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। सोनिया के वकील को पूछताछ के दौरान मौजूद रहने की अनुमति नहीं होगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां के आवास 10 जनपथ पहुंची हैं। वे भी सोनिया गांधी के साथ ED कार्यालय जाएंगी।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ये अन्याय चल रहा है और अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सरकार को अपने व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। ED घर जाकर भी सोनिया गांधी का बयान ले सकती थी, जैसा पहले भी होता आया है। लेकिन सरकार के कानून विपक्ष के लिए बदल जाते हैं।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा- ‘BJP मोदी जी को कितना बचाती है। जब भाजपा मोदी जी के लिए ये कर सकती है तो हम सोनिया गांधी के लिए नहीं कर सकते हैं। मोदी जी अभी 8-10 साल से देश में दिखे हैं, सोनिया गांधी का परिवार कब से इस देश की सेवा करते आ रहा है।’

विपक्ष ने कहा- सरकार जानबूझकर पार्टियों के बड़े नेताओं को निशाना बना रही है। मोदी सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। विपक्ष सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई में तेजी लाएगा।

पहले भी तीन बार भेजा गया है समन
पहले भी ED सोनिया गांधी को समन भेज चुकी है, लेकिन खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सोनिया ने ED से समय मांगा था। सोनिया गांधी इससे पहले ED की नोटिस पर 8 जून, 11 जून और 23 जून को नहीं पहुंची थी। कांग्रेस ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पूछताछ के समय को टालने की मांग की थी।

ED की टीम राहुल से कर चुकी है 40 घंटे की पूछताछ
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले ही ED पूछताछ कर चुकी है। ED ने उनसे करीब 40 घंटे की पूछताछ की थी। अब सोनिया गांधी पेश होंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को जांच में शामिल होने के लिए पेश होना पड़ रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...