म्यूज़िकल सफ़र इंडिया द्वारा म्यूजिक मेलोडी सीजन 2 का हुआ शानदार आयोजन

गुलाबी नगरी की शाम और गुलाबी हो गई जब म्यूजिक मेलोडी सीजन 2 का शानदार आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन मशहूर एकंर गुरु अरुण किम्मतकर और और संस्था की संस्थापक सपना पाठक ने किया।

जयपुर @ जागरूक जनता। गुलाबी नगरी की शाम और गुलाबी हो गई जब म्यूजिक मेलोडी सीजन 2 का शानदार आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन मशहूर एकंर गुरु अरुण किम्मतकर और और संस्था की संस्थापक सपना पाठक ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवन गोयल और प्रोग्राम हेड विजेंद्र पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सुर सौगात बैंड और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति को पसंद किया गया। साथ ही देशभक्ति, बॉलीवुड गीतों को कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में म्यूजिक फिएस्टा 2020 सीजन 1 के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र, हेमन्त, उन्नीकृष्णन, भरत, रेखा, सूर्या, किरन, निशा गौरी, इंदु, ज्योति राव, विनोद, शिवजीत, अनीता, देवेन्द्र, पायल, रजनीश, देवेन्द्र कुमावत, राज, दिनेश प्रियंका, लक्ष्मण, विष्णु रघुवीर, सीमा, सोनाली, रूपा, योगिनी, हितेश, कोंपल, आजाद, सलोनी, अतुल आदि कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त व निर्भया स्क्वाड की नोडल अधिकारी सुनीता मीना थी। उन्होंने सभी को मोटीवट किया और साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक भी किया। म्युजिकल सफ़र इंडिया द्वारा सुनीता मीना को उनके साहसिक कार्यो के लिए अवार्ड ऑफ वेलर से सम्मानित किया गया तथा मशहूर एंकर अरुण किम्मतकर को बेस्ट एंकर का ख़िताब दिया गया। अतिथि के रूप में फिल्म मेकर तपतेश मेवाल, नितिन माथुर, संध्या पुरोहित थे। कार्यक्रम में सृष्टि द वुमन क्लब का सहयोग रहा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...