एमपीयूएटी: वित्त समिति की बैठक विधायक डॉ. धाकड़ के सानिध्य में संपन्न

उदयपुर. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रबंध मण्डल सदस्य बेगूँ विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने भाग लिया। डॉ. धाकड़ ने विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही प्रगति व नवाचारों की सराहना करते हुए शिक्षण, अनुसंधान व प्रसार कार्यक्रमों की जानकारी भी प्राप्त की। आरंभ में कुलपति ने डॉ. धाकड़ को उपरणा भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कुलपति ने आशा व्यक्त की कि वित्त समिति व प्रबंध मण्डल के सहयोगी के रूप में माननीय विधायक डॉ. धाकड़ विश्वविद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति में हमारा मार्गदर्शन करेगें। इस बैठक में विश्वविद्यालय के वार्षिक बजट का संशोधित अनुमान एवं इस वर्ष हेतु बजट अनुमान स्वीकृत किया गया। बैठक में कुलसचिव श्री सुधांशु सिंह, वित्त नियंत्रक श्री विनय भाटी, निदेशक अनुसंधान डॉ. अरविंद वर्मा, कोषाधिकारी, उदयपुर (शहर) श्रीमती सीमा गीतेश श्री ने भाग लिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...