एनआईए के योग साधको और 16 देशों के विद्यार्थियों के साथ 2500 से अधिक लोगो ने किया योगाभ्यास

जयपुर के जंतर मंतर में योग अभ्यास कार्यक्रम दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के योग साधको और 16 देशों के विद्यार्थियों के साथ 2500 से अधिक लोगो ने किया योगाभ्यास।

जयपुर. आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर ने 21 जून को दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के उपलक्ष्य में सुबह 6:00 बजे से जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, ब्रह्मकुमारी संस्था से दीदी बी. के. लक्ष्मी,अपैक्स विश्विद्यालय के डीन एकेडमिक एयर कॉमन्डेड देवेन्द्र शेखावत, जन्तर मन्तर, जयपुर की अधीक्षक प्रतिभा यादव ने योग अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा इस आयोजन का उद्देश्य योग के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। जिससे सामान्य जन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहकर बीमारियों से दूर रह सकें।
संस्थान में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों के साथ 16 देशों के 70 से अधिक विद्यार्थियों और जंतर मंतर के प्रांगण में उपस्थित सामान्य जनता ने भी इस कार्यक्रम में एक साथ योगभ्यास करके आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया और इसे नियमित करने का प्रण लिया। संस्थान में अध्यनरत विदेशी छात्रों ने सोशल मीडिया के द्वारा अपने परिवार जनों को इस कार्यक्रम में जोड़कर उनको योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इस तरह से ऐसा लगा कि पूरा विश्व आज योगमय होने के साथ-साथ जयपुर के जंतर मंतर में उतर आया हो।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी संस्था से दीदी बी. के. लक्ष्मी ने दैनिक जीवन योग की महिमा को बताते हुए उपस्थित सभी योग साधकों को ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा नियमित रूप से किए जाने वाले मेडिटेशन का अभ्यास करवाया।

अपैक्स विश्विद्यालय के डीन एकेडमिक
Air Commerrde देवेन्द्र शेखावत ने आज के आधुनिक युग मे मानसिक और शारीरिक रोगों को पारिवारिक विघटन का कारण बताया और कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये नित्य प्रतिदिन योगाभ्यास सभी को करना चाहिये।

योगाभ्यास कार्यक्रम में निश्चित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करने के पश्चात राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्वस्थवृत एवं योग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दुर्गावती ने उपस्थित सभी योग साधकों को धन्यवाद ज्ञापन दिया, और बताया कि जो लोग नित्य प्रति योग करना चाहते हैं राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की सुबह की योगा क्लास में जुड़ सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...