मोदी की कोरोना पर हाईलेवल मीटिंग:PM मोदी ने महामारी के हालात का रिव्यू किया

मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और नीति आयोग से जुड़े सीनियर अफसर शामिल हुए।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हाई-लेवल मीटिंग कर रहे हैं। इसमें देश में के हालात पर चर्चा हो रही है। साथ ही देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार को लेकर भी चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में सरकार की तैयारी के बारे में प्रधानमंत्री को बताया गया। मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और नीति आयोग से जुड़े सीनियर अफसर शामिल हैं।

शाम को ‘ताऊ ते’ पर मीटिंग
इसके अलावा प्रधानमंत्री शाम 5 बजे चक्रवाती तूफान ताऊ ते पर भी मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में सरकार के सीनियर अफसरों के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

12 मई को भी की थी मीटिंग
तीन दिन पहले ही 12 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के हालात पर हाई-लेवल मीटिंग की थी। उसमें कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस से निपटने पर भी चर्चा हुई थी।

बीते दिन PM ने कोरोना पर चिंता जताई थी
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को किसान सम्मान निधि स्कीम की 8वीं किस्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन में कोरोना को लेकर उनकी चिंता साफ नजर आई। मोदी ने कहा था कि हम एक अदृश्य शत्रु का सामना कर रहे हैं। इससे युद्धस्तर पर लड़ाई जारी है। साथ ही कहा कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों को मास्क पहनने समेत बचाव के दूसरे उपाय जरूर करने चाहिए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...