मोदी अमेरिका में : प्रधानमंत्री सुबह 3.30 बजे वॉशिंगटन पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया स्वागत: आज कमला हैरिस से होगी मुलाकात

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। वे भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 3.30 बजे वॉशिंगटन पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर अमेरिकी अधिकारियों और भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनकी अगवानी की। संधू ने नमस्ते USA कहकर मोदी का अभिवादन किया। वहीं मोदी के स्वागत के लिए काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद थे और वॉशिंगटन में बारिश होने के बावजूद उनके उत्साह में कमी नहीं दिख रही थी।

मोदी की आज कमला हैरिस से होगी मुलाकात
मोदी वॉशिंगटन के होटल बिलार्ड में ठहरे हैं, वे यहां भी लोगों के अभिवादन का जवाब देते नजर आए। मोदी आज एपल के सीईओ टिम कुक समेत क्वालकॉम, एडोब और ब्लैकस्टोन जैसी कंपनियों के प्रमुखों से भी होटल में ही मुलाकात करेंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा से द्विपक्षीय बातचीत होगी। इसके बाद अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात करेंगे। इसमें भारत-अमेरिका के साझा हितों को लेकर बातचीत होगी। बता दें कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं।

फ्लाइट में काम करते रहे मोदी
मोदी बुधवार सुबह करीब 11 बजे अमेरिका रवाना हुए थे। इस यात्रा के दौरान उनके विमान ने अफगानिस्तान के ऊपर से उड़ान नहीं भरी, बल्कि अमेरिका तक नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया। इसके चलते मोदी की यात्रा का समय लंबा हो गया, लेकिन उन्होंने इस समय का इस्तेमाल सरकारी कामकाज निपटाने में ही किया और फ्लाइट के अंदर भी काम करते रहे।

मोदी की बाइडेन से कल मुलाकात होगी
प्रधानमंत्री 24 सितंबर को यानी कल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से वॉशिंगटन में मुलाकात करेंगे। यह पहला मौका होगा जब दोनों नेता आमने-सामने मुलाकात करेंगे। इसके अलावा शुक्रवार को ही व्हाइट हाउस में क्वाड देशों के नेताओं की बैठक होगी। इसके बाद मोदी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे और 25 सितंबर को वहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...