मोदी गारंटी को मिलेगी वोट की गारंटी – मोहित यादव

अलवर लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के साथ बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव, भाजपा नेता मोहित यादव सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों की चौपालों पर चुनावी जनसंपर्क दौरा किया। सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय से होने वाले बदलावों को समझाया और ग्रामीणों को केंद्र तथा राज्य की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कंचन वाटिका में ब्राह्मण समाज सहित अन्य गाँव की चौपालों पर बड़े ही हर्ष व उत्साह के साथ आमजनों ने इनका स्वागत सत्कार किया। जनता ने भूपेन्द्र यादव को अपना समर्थन देते हुए साफतौर पर कह दिया कि पिछले 2 कार्यकालों में मोदी जी ने अपने किए हुए हर वादे को निभाया है इसलिए भाजपा का हर प्रत्याशी जीतेगा और एक बार फिर माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी पीएम बनेंगे।

जनता का अपार समर्थन व प्यार पाकर भूपेन्द्र यादव ने सबका धन्यवाद किया।
इस मौके पर मोहित यादव ने कहा कि “जनता मोदी गारंटी के बदले वोट की गारंटी देने के लिए तैयार है। अलवर से भूपेंद्र यादव जी की जीत निश्चित है क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर माननीय पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी और राज्य स्तर पर भूपेंद्र यादव जी सबके चहेते नेताओं में से एक हैं।”
चुनावी जनसंपर्क के दौरान डॉ. करण सिंह यादव पूर्व सांसद,बलबीर छील्लर जिला परमुख,सीताराम यादव चेयरमैन,कमल यादव, कपिल वैध जिला उपाध्यक्ष, बस्तीराम यादव प्रधान, मनोज यादव, रामनरेश यादव जिलापार्षद, राधेश्याम बोहरा, संजय मीर मंडल अध्यक्ष, संजय शर्मा, पार्षद, देवेंद्र यादव, डॉ. ऋषि, राव सुमित, संदीप रावत obc युवा मोर्चा अध्यक्ष, भूपेंद्र गुर्जर, जितेंद्र मंडल महामंत्री ,अधिवक्ता प्रशांत यादव, नवीन व भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...