‘ज्यादा दिन नहीं चलेगी मोदी सरकार, शुरू हो गया खेला’ ठाकरे से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में उनसे मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव के बाद दोनों ही नेताओं की ये पहली मुलाकात है।

ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे के बीच हुई मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुंबई स्थित उनके आवास ‘मातोश्री’ में मुलाकात की है। शिवसेना (यूबीटी) और तृणमूल कांग्रेस INDIDA गठबंधन का हिस्सा हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। दोनों ही नेताओं की ये मुलाकात मुंबई के उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में हुई है। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर सीधा निशाना साधा है।

ममता बनर्जी ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा इमरजेंसी मोदी जी के टाइम में हुई है। किसी को पता नहीं कब FIR हो जाए। वह इमरजेंसी को सपोर्ट नहीं करती हैं। ये सरकार स्थिर नहीं है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। खेला शुरू हो गया है। इसके साथ ही बंगाल की सीएम बनर्जी ने कहा वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे के लिए प्रचार करेंगी।

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता है। इस मुलाकात में राजनीतिक कुछ नहीं हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...