बीछवाल जेल में तलाशी के दौरान आरोपी की अंडरवियर में से मिला मोबाइल,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

बीछवाल जेल में तलाशी के दौरान आरोपी की अंडरवियर में से मिला मोबाइल,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रदेश की जेलों में कई बार कैदियों से मोबाइल बरामद हुवे है,जेल में बंद कैदी चोरी छुपे मोबाइल रखते है, और इनमें से कुछ कुख्यात बदमाश जेल से ही अपने काम धंधों को अंजाम तक पहुंचाते हैं, इसको लेकर जेल प्रशासन सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन चलाकर बैरक में बंद कैदियों से निषेध वस्तुओं को बरामद किया जाता रहा है । इसी क्रम में बीछवाल जेल में न्यायिक अभिरक्षा के तहत बंद एक आरोपी की अंडरवियर में से मोबाइल बरामद किया गया है, मामले में उप कारापाल ने बीछवाल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। विगत 4 फरवरी को उप कारापाल रूपाराम व उनकी टीम ने वार्ड संख्या 3 की बैरिक संख्या 11 की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान बंदी पवन कुमार सिंधी पुत्र केवल कृष्ण निवासी हनुमान जंक्शन की अंडर वियर में एक नोकिया कंपनी का की पेड मोबाइल व वोडाफोन की सिम बरामद हुई। बीछवाल थाने के अनुसार आरोपी पवन एनडीपीएस के एक मामले में जेसी चल रहा है। मामले की कोर्ट में ट्रायल चल रही है, फैसला अब तक आया नहीं है। आरोपी ने जेसी के दौरान ही निषेध वस्तु अपने पास रख ली। आरोपी के खिलाफ कारागार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। आज उसे कोर्ट में पेश कर पुनः जेसी करवा दिया गया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुमन शेखावत कर रही हैं। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related