मंत्रालयिक कर्मचारी 22 जून को देंगे जयपुर मुख्यालय पर सांकेतिक धरना, करेंगे चरणबद्ध आंदोलन,डालेंगे राजधानी में महापड़ाव

जयपुर/बीकानेर@जागरूक जनता ।अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र की ओर से आगामी 22 जून से राज्य सरकार द्वारा मंत्रालयिक हित में कोई आदेश जारी नहीं होने के विरोध में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस हेतु प्रदेश प्रवक्ता सागर पांचाल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चुनाव पूर्व मंत्रालयिक कर्मचारियों से जो वादे किए,उन पर अमल सरकार को करना चाहिए, मंत्रालयिक कर्मचारियों की उन मांगों,जिनपर कोई वित्तीय भार नहीं है उनपर त्वरित आदेश जारी कर सरकार को प्रदेश कै मंत्रालयिक कर्मचारियों का विश्वास हासिल कर संगठन से वार्ता करनी चाहिए। सरकार अपनी ही रीढ़ माने जाने वाले मंत्रालयिक कर्मचारी की पीड़ा को लगातार दरकिनार कर अपने ही वादौं से मुकरने का काम कर रही है,यदि अब भी हमारी मांगों पर आदेश जारी नहीं होते हैं तो 22जून से  प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी के नेतृत्व में सरकार को मंत्रालयिक कर्मचारियों के ऐतिहासिक आंदोलन का सामना करना होगा, चाहे हमें पुलिस की लाठियां खानी पड़े लेकिन मंत्रालयिक कर्मचारी जयपुर में अंगद बनकर महापड़ाव डालेंगे। प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गहलोत ने बताया कि स्वतंत्र महासंघ ने प्रदेश सरकार का ध्यान फिर से हमारी मांगों पर लाने हेतु चरणबद्ध आंदोलन की पूर्ण तैयारी कर ली है। इस हेतु सभी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देकर प्रतिलिपि सरकार को भी प्रेषित कर दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...