मंत्री ने किया रिसोर्ट एवं स्वीमिंग पूल का उद्घाटन, स्वीमिंग और वाॅकिंग है सबसे अच्छा व्यायाम-डॉ. कल्ला

मंत्री ने किया रिसोर्ट एवं स्वीमिंग पूल का उद्घाटन, स्वीमिंग और वाॅकिंग है सबसे अच्छा व्यायाम-डॉ. कल्ला

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियान्त्रिकी, भूजल, कला, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने बुधवार को उदयरामसर के श्री श्रीया देवी रिसोर्ट, स्वीमिंग पूल एवं मैरिज गार्डन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीकानेर में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। देश-विदेश के पर्यटक जूनागढ, रामपुरिया हवेलियां आदि देखने यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर ‘डेजर्ट सर्किट’ का जिला है। यहां स्थित रेत के धोरे भी पर्यटकों को लुभाते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से पहले बीकानेर राज्य के पहले तीन जिलों में शामिल था, जहां पर्यटक सर्वाधिक संख्या में यहां आते थे। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि परिस्थितियां फिर से अनुकूल होंगी और पर्याप्त संख्या में पर्यटक बीकानेर आएंगे।
डाॅ. कल्ला ने स्वीमिंग और वाॅकिंग को सबसे अच्छा व्यायाम बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन और मन के लिए इनका नियमित अभ्यास करना चाहिए। इससे पहले उन्होंने श्री श्रीया देवी रिसोर्ट, स्वीमिंग पूल एवं मैरिज गार्डन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर संचालक आदुराम भाटी ने रिसोर्ट की विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया।
उद्घाटन कार्यक्रम में ओम प्रकाश भाटी, श्री सरजुदास महाराज, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, मदन गोपाल मेघवाल, वल्लभ कोचर, गोपाल गहलोत, पार्षद किशन सांखला, दिलीप बांठिया, हजारी मल देवड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहेे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...