मंत्री अशोक चांदना बोले- कांग्रेस को कांग्रेस ही हराती है, लेकिन उपचुनावों में अब सब एकजुट होकर लड़ेंगे

जयपुर। कांग्रेस में चल रही खींचतान की बात अब सरकार के मंत्री भी मानने लगे हैं। चुनावों के दौरान गुटबाजी से होने वाले नुकसान की बात खेल मंत्री अशोक चांदना ने भी मानी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उपचुनावों की तैयारी बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि तीन उपचुनावों में कांग्रेस एकजुट होकर लड़ी। जिसकी वजह से कांग्रेस को जीत मिली। एक कहावत है कि कांग्रेस को कांग्रेस ही हरवाती है, लेकिन पिछले उपचुनाव में सब एकजुट हुए और जीते। वल्लभनगर और धरियावद सीट पर भी कांग्रेस एकजुट होकर जीतेगी।

खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि जिस तरह ​की एकता पिछले उपचुनाव में दिखी, वैसे ही एकजुटता दोनों उपचुनावों में दिखेगी। हमारी एकजुटता का ही परिणाम था कि पिछले उपुचनाव में राजसमंद सीट बीजेपी 50 हजार के मार्जिन से 4 हजार पर आ गई, यह उनकी हार है। इस बार भी सब उत्साहित हैं, सब मिलकर लड़ेंगे।

सरकार या संगठन में कौन काम करेगा, यह हाईकमान के हाथ
मंत्रियों के संगठन में काम करने की इच्छा जताने वाले प्रभारी अजय माकन के बयान पर अशोक चांदना ने कहा कि जैसा हाईकमान का आदेश रहता है, वैसे ही काम करना चाहिए।

अशोक चांदना के बयान के मायने क्या
खेल मंत्री अशोक चांदना ने कांग्रेस में गुटबाजी की बात स्वीकार कर ली है। अब तक सभी नेता एकजुटता का दावा करते हैं, लेकिन खुलकर गुटबाजी की बात नहीं कही। मौजूदा बयान को सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related