सोनी पिक्चर्स और जी एंटरटेनमेंट के बीच विलय

नयी दिल्ली . जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्सर्च नेटवर्क्स के बीच विलय हो गया है और सौदे के तहत सोनी नेटवर्क विलय की गयी इकाई में अधिकतम हिस्सेदारी रखने के साथ ही 1.75 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) ने बुधवार को घोषणा की कि उसके बोर्ड ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) और जेडईईएल के बीच विलय के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
जी एंटरटेनमेंट ने कहा , “ एसपीएनआई के शेयरधारक विलय की गई इकाई में अधिकतम हिस्सेदारी रखेंगे। एसपीएनआई के शेयरधारक विलय के हिस्से के रूप में पूंजीगत योगदान देंगे जो करीब 1.75 अरब डॉलर के बराबर होगा।”
सौदे के तहत सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के पास विलय वाली इकाई में 52.93 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी , वहीं जी एंटरटेनमेंट के शेयरधारकों के पास 47.07 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी होगी।
जी एंटरटेनमेंट के मुताबिक श्री पुनीत गोयनका विलय वाली इकाई के प्रबंध निदेशक और सीईओ बने रहेंगे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...