पुरुषों के पार्टनर महिलाओं से ज्यादा:पत्नी से ज्यादा दूसरी महिलाओं से पुरुषों के संबंध


राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे में हुआ खुलासा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS) ने शुक्रवार को पांचवीं रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक देश में 11 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के एक से अधिक लोगों से शारीरिक संबंध हैं। हालांकि ओवरऑल 4% पुरुषों का ऐसी महिलाओं के साथ यौन संबंध पाया गया, जो न तो उनकी लाइफ पार्टनर है और न ही लिव-इन पार्टनर। ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो इस मामले में महिलाओं का आंकड़ा 0.5% जबकि पुरुषों का 4% है। ये आंकड़े 2019 से 2021 तक के हैं। यह सर्वे NFHS ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में किया।

11 राज्यों में राजस्थान टॉप पर
सर्वे राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु की 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों के बीच किया गया। इन सभी राज्यों में राजस्थान टॉप पर है, जहां 100 में से 2 पुरुष और 100 में से 3 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके एक से अधिक पार्टनर हैं।

  • मध्य प्रदेश में महिलाओं के 2.5 और पुरुषों के 1.6 पार्टनर हैं।
  • केरल में महिलाओं के 1.4 और पुरुषों के 1.0 पार्टनर हैं।
  • जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के 1.5 और पुरुषों के 1.1 पार्टनर हैं।
  • हरियाणा में यह अंतर 1.8 और 1.5 का है।
  • वहीं असम में 2.1 और 1.8 का है।

मई में जनसंख्या दर नियंत्रण पर आई थी रिपोर्ट
3 महीने पहले मई में NFHS ने जनसंख्या का डेटा जारी किया था। इसके मुताबिक देश में जनसंख्या दर नियंत्रित पाई गई थी। अब एक महिला पर औसत 2 बच्चे हैं, जबकि पिछले सर्वे (साल 2015-16) में हर महिला पर औसत 2.2 बच्चे थे। सर्वे में ये भी बताया गया कि 96% परिवार पीने के पानी के बेहतर स्रोत का उपयोग करते हैं। 69% परिवारों के पास बेहतर स्वच्छता सुविधा है।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्थान में तीन दिन अति भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, बीसलपुर 312.80 आरएल मीटर

Fri Aug 19 , 2022
राजस्थान में चंद घंटों बाद ही मानसून का नया सिस्टम प्रभावी होगा, जिसके चलते तीन दिन तक अति भारी बारिश का जोर रहेगा। मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोटा, […]

You May Like

Breaking News